Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड: उच्च न्यायालय वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के लिए अंग्रेजी टंकण परीक्षा का आयोजन, निषेधाज्ञा जारी

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के सापेक्ष द्वितीय प्रश्नपत्र प्रयोगिक परीक्षा के अन्तर्गत अंग्रेजी टंकण परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक होगा।

“परीक्षा का समय और सत्र!

– 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार): पूर्वाहन 11:00 बजे और अपराह्न 3:00 बजे

– 8 अप्रैल 2026 (बुधवार): पूर्वाहन 11:00 बजे और अपराह्न 3:00 बजे

– 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार): पूर्वाहन 11:00 बजे और अपराह्न 3:00 बजे

– 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): पूर्वाहन 11:00 बजे और अपराह्न 3:00 बजे

परीक्षा केंद्र: ज्ञानोदय लैब, परीक्षा भवन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार।

“निषेधाज्ञा…

– परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे।

– कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक सभा या जुलूस नहीं निकालेगा।

– कोई भी व्यक्ति धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा।

– परीक्षा केंद्र में लाठी, चाकू, तलवार, आग्नेयशास्त्र आदि नहीं ले जाएंगे।

– परीक्षा केंद्र में सेलुलर फोन और पेजर नहीं ले जाएंगे।

Exit mobile version