Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी:हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट।उत्तराखंड में झमाझम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जनपद में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

अलग-अलग स्थानों यथा-

मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा,चंबा, घनसाली तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा / बिजली के साथ तूफान / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है।

Exit mobile version