Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड पुलिस की सफलता: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कई अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कई सफलताएं हासिल की हैं। राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।जिनमें आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार अभियुक्त योगेश रमेश लहारे को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में, उड़ीसा के कटक जनपद से जेल तोड़कर फरार हुए 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी को भी ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न बैरियर और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है, साथ ही जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम और धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

Exit mobile version