Site icon Bhagwa Sanatan Times

“इंस्पेक्टर हरीश एवं ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री मेघा ने M/s Super Medicos का किया औचक निरीक्षण”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एफडीए प्रशासन के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में अंग्रेजी दवाइयों के नशे के रूप में हो रहे दुरुपयोग की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर हरीश एवं ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री मेघा द्वारा M/s Super Medicos का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक दुकान से प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की गईं ओर अन्य अनियमितताएँ भी पाई गईं। अनियमितताओं की पुष्टि होने पर दुकान को मौके पर ही सील किया गया।तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

इस संबंध में अपर आयुक्त ने बताया कि नशीली दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही समस्त केमिस्ट एसोसिएशन को निर्देश दिए गए हैं कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाइयों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए। ताकि उनका उचित एवं अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संधारित किया जाए।

Exit mobile version