Site icon Bhagwa Sanatan Times

अल्मोड़ा में चिकित्सकों का ऐतिहासिक सम्मान समारोह आयोजित 

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक)पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में विपरीत परिस्थितियों में मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानकर कार्य कर रहे चिकित्सकों का वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के नेतृत्व में एक गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। यह सम्मान उन जीवनरक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक था। जो हर दिन असंख्य परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाते हैं।

“सम्मानित चिकित्सक…

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी,वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी एवं डॉ. धीरज राज,नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सम्मल,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश,रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित टम्टा।

सभी चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने खड़े होकर तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया।

“कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य…

रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चंद्र आर्य (बबलू),टेलर एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एस.आर. बेग,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट।

वक्ताओं ने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद जिस निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ चिकित्सालय की टीम कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। आज जिला चिकित्सालय में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। जिससे मरीजों को कम पीड़ा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

संजय पाण्डे का संबोधन में कहा “जब कोई व्यक्ति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा होता है, तब डॉक्टर ही उसके लिए ईश्वर का साक्षात रूप बनकर सामने आते हैं। उनका समर्पण केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता की तपस्या है।”

Exit mobile version