Site icon Bhagwa Sanatan Times

“अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, SSP सहारनपुर ने किए 27 पुलिसकर्मी निलंबित”

सहारनपुर:(भगवा सनातन टाइम्स)11 जुलाई 2025श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान ड्यूटी से बिना अनुमति लंबे समय तक गैरहाज़िर रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 27 पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया।

एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है, और सभी को ड्यूटी कार्ड एवं बुकलेट भी वितरित कर दिए गए हैं। इसके बावजूद कई पुलिसकर्मी तीन-चार महीने से छुट्टी पर गए और वापस नहीं लौटे, जिससे कांवड़ ड्यूटी पर संकट खड़ा हो गया।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक संवेदनशील और भारी जनसमूह वाला आयोजन है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता और पुलिसकर्मियों से सहयोग की अपील करते हुए एसपी ने कहा कि यह पर्व आस्था का विषय है।और इसकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही अस्वीकार्य है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि ड्यूटी के दौरान पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करें। इस निर्णय से जिले भर के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।

विवरण निम्न है-

1- उ0नि0 स0पु0 रविन्द्र मलिक

2-म0है0का0 769ना0पु0 प्रीति

3-म0है0का0 444 ना0पु0 अंशु

4–म0है0का0 715 ना0पु0 साईस्ता

5-है0का0 595 ना0पु0 जोनी कुमार

6-है0का0 1046 ना0पु0 सतेन्द्र सिह

7-है0का0 47 ना0पु0 संजीव कुमार

8-है0का0 1079 ना0पु0 अमित कुमार

9-है0का0 426 ना0पु0 प्रवेश कुमार

10-है0का0 216 ना0पु0 अजेश कुमार

11-है0का0 10 स0पु0 राकेश कुमार

12-का0 644 ना0पु0 दीपक माथुर

13-का0 1087 ना0पु0 रवि चौहान

14-का0 2315 ना0पु0 रवेन्द्र कुमार

15-का0 2352 ना0पु0 गौरव कुमार

16-का0 1517 ना0पु0 पवन कुमार

17-का0 2475 ना0पु0 देवेन्द्र शर्मा

18-का0 1131 ना0पु0 सूरज आर्य

19-का0 131 स0पु0 अमित कुमार

20-रि0का0 कपिल देव

21-रि0का0 मुकेश

22-रि0का0 राहुल

23-रि0का0 आकाश सिह

24-रि0का0 कोशिन्द्र

25-फालवर- सुधीर कुमार

26-फालवर अभिषेक शर्मा

27-फालवर सुनील कुमार

Exit mobile version