Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ मेले में पुलिस की तत्परता से बची बुजुर्ग महिला की जान, समय पर मिला उपचार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हरिद्वार पुलिस एक बार फिर मिसाल बनी। मेले के दौरान एक स्थानीय वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से उन्हें तुरंत मदद मिल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि एक अम्मा को अचानक चक्कर आकर तबीयत खराब हो गई। बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें कांवड़ मेले में बने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया।

चिकित्सा केंद्र में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने अम्मा का तुरंत प्राथमिक उपचार किया। आवश्यक देखभाल के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई। समय पर मिली मदद से अम्मा और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। स्वस्थ होने के बाद परिवार ने हरिद्वार पुलिस और चिकित्सा टीम का आभार जताया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी, हेल्प डेस्क और चिकित्सा केंद्र तैनात किए गए हैं।

प्रशासन ने अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी भी श्रद्धालु की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी, हेल्प डेस्क या चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें। मेले में हर संभव मदद के लिए टीमें 24 घंटे मौजूद हैं।कांवड़ मेले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के इस समन्वय की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

Exit mobile version