Site icon Bhagwa Sanatan Times

अंबेडकर समाज कल्याण समिति के वरिष्ठ नेता रिशाल सिंह का निधन, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

रुड़की:(जीशान मलिक) अंबेडकर समाज कल्याण समिति के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बैंक मैनेजर रिशाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर समिति द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।शोक सभा में वक्ताओं ने उनके सादा जीवन और समाज सेवा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। समाज के लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रधान ने किया। समिति के अध्यक्ष दीवान ईश्वर सिंह और महासचिव विनोद जयंत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज कल्याण के कार्यों में उनका सहयोग हमेशा सराहनीय रहा और वह हमेशा सभी के दिलों में बसे रहेंगे।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सोमपाल सिंह, कदम सिंह, प्रीतम सिंह, भोपाल सिंह, बीरबल कश्यप, रामपाल सिंह, बलेश कुमार, अनिल कुमार, ब्यूरो चीफ सुरेंद्र दाबसे, राजकुमार सहित सैकड़ों परिजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Exit mobile version