Site icon Bhagwa Sanatan Times

अंडरपास जल भराव की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा को सौंपा ज्ञापन,समाधान का दिया आश्वासन

रुड़की:(ज़ीशान मलिक)रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्थित अंडरपास में लगातार हो रहे जल भराव की समस्या बड़ी समस्या बन गई है जिसको लेकर समाजसेवी एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप यादव तथा पनियाला चंदनपुर निवासी समाजसेवी अभिषेक भारतीय ने रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य पूजा नंदा को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन मुरादाबाद मंडल के डीआरएम के नाम पर प्रस्तुत किया गया।जिसमें छोटे वाहन पैदल लोगों के लिए बनाया गया छोटे अंडरपास में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजसेवियों एडवोकेट संदीप यादव एवं अभिषेक भारतीय ने बताया कि यह अंडरपास रुड़की को आस-पास के 18 से अधिक गांवों जैसे पाडली गुर्जर, पनियाला, ताशीपुर, पनियाली, आदि से जोड़ता है। छोटे वाले अंडरपास में उपर से बरसात का पानी आने से जल भराव होने के कारण इन गांवों के हजारों निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बरसात के दिनों में स्थिति और भी बेकार हो जाती है, जब पानी का स्तर इतना बढ़ जाता है,कि पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। कई बार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को खास परेशानी झेलनी पड़ती है।

समाजसेवियों एडवोकेट संदीप यादव एवं अभिषेक भारतीय ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए बताया कि यह न केवल आम जनता की सुविधा का विषय है, बल्कि एक गंभीर जनहित का मुद्दा है, जिस पर रेलवे प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा ने आश्वासन दिया कि वह इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर डीआरएम मुरादाबाद , एवं आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला के समक्ष रख चुकी हैं और उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा भी दिया है। पूजा नंदा ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर हैं और अंडरपास के जल भराव की समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन से लगातार संवाद में हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे प्रशासन जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाएगा ताकि ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

Exit mobile version