Site icon Bhagwa Sanatan Times

UCC पर बड़ा ऐलान! हरिद्वार में हुई विश्व हिंदू परिषद की अहम बैठक

uniform civil code UCC

UCC पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक, अजय कुमार ने किया समर्थन

हरिद्वार, 17 फरवरी 2025 – विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय, सेठ मुरलीमल धर्मशाला, अपर रोड, हरिद्वार में समान नागरिक संहिता (UCC) पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के लिए अलग-अलग कानूनी व्यवस्थाओं को समाप्त कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना है।

 

अजय कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान के अनुच्छेद 25 का पालन करते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह कानून लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करेगा। साथ ही, उन्होंने विभिन्न समुदायों में प्रचलित प्रथाओं जैसे बहुविवाह, तीन तलाक और हलाला पर भी चर्चा करते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज ने सामाजिक सुधारों को अपनाया है, तो अन्य समुदायों को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक संविधान वाला देश है, और इसमें सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होना आवश्यक है। उन्होंने संपूर्ण देश में समान नागरिक संहिता के शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में प्रांत कार्यालय प्रमुख वीरसेन मानव, बलराम कपूर, भूपेंद्र सैनी, कमल उनियाल, गोपाल भारद्वाज, अजय जोशी, सोनू कुमार, दीपक तालियान, रोहित शास्त्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version