Site icon Bhagwa Sanatan Times

SMJN PG कॉलेज में नए सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू, समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी  

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए सरकारी नियमों के तहत समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश नहीं मिलेगा।

नई शिक्षा नीति 2026-27 के तहत तीनों संकायों में प्रवेश दिया जा रहा है:  

1. कला संकाय: बी.ए.

2. वाणिज्य संकाय: बी.कॉम

3. विज्ञान संकाय: बी.एससी. में PCM, CBZ और CPM तीनों स्ट्रीम उपलब्ध हैं।

“ऐसे करें रजिस्ट्रेशन छात्र-छात्राओं को” https://ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर समर्थ पोर्टल पर फॉर्म भरना होगा। कॉलेज की वेबसाइट http://www.smjn.org पर भी प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

एडमिशन में किसी भी समस्या के लिए कॉलेज ने 3 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: 9760488250, 6395401881, 7500101411। SMJN PG कॉलेज श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी से संबद्ध है और हरिद्वार के प्रमुख महाविद्यालयों में गिना जाता है।

Exit mobile version