Site icon Bhagwa Sanatan Times

शामली में संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज चौक का भव्य उद्घाटन

शामली में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज चौक का भव्य उद्घाटन

शामली,अजय नामदेव ,23 जून 2025 (सोमवार)

सहारनपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शामली का प्रमुख गोल चक्कर अब “संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज चौक” के नाम से जाना जाएगा। इस चौक का उद्घाटन शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर शामली नामदेव समाज के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। यह चौक सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और श्री नामदेव नव युवा जनसेवा ट्रस्ट, शामली के संयुक्त प्रयासों से साकार हुआ है।

 

उद्घाटन समारोह में विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि संतों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों के नामकरण से समाज को प्रेरणा मिलती है और आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से शिक्षा लेकर संत मार्ग पर अग्रसर हो सकती हैं। उन्होंने संत श्री नामदेव जी महाराज के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नामदेव समाज शामली के प्रमुख सदस्य जैसे—बालेश नामदेव, वंश नामदेव, अमन नामदेव, चिराग नामदेव, राहुल नामदेव, रवि नामदेव, उत्तम नामदेव, मन्नू लाल नामदेव, प्रमोद नामदेव, अजय नामदेव, रजत नामदेव, राहुल बेदी, डॉ. पवन नामदेव, नवीन नामदेव, कैलाश चंद गोत्रा, श्रवण नामदेव, अशोक गोत्रा, आदेश नामदेव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version