Site icon Bhagwa Sanatan Times

राष्ट्रीय भागवत परिवार के तत्वावधान में आयोजित होगी भक्ति एवं अध्यात्म की गंगा

राष्ट्रीय भागवत परिवार के तत्वावधान में आयोजित होगी भक्ति एवं अध्यात्म की गंगा

हरिद्वार,अजय नामदेव,भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्रद्धा और भव्यता के साथ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य कथा भक्तों को अध्यात्म और भक्ति रस में सरोबार करने वाली होगी। कथा का शुभारंभ 8 सितंबर 2025, सोमवार को होगा और इसका विश्राम 14 सितंबर 2025, रविवार को किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक कथा का आयोजन B3 सुभाष नगर, ज्वालापुर (निकट शिव शक्ति मंदिर) में किया जाएगा। कथा से पूर्व कलश यात्रा B3 सुभाष नगर शिव शक्ति मंदिर से राष्ट्रीय भागवत कार्यालय तक निकाली जाएगी। इस पावन कथा का वाचन परम आदर्श विदुषी प्राची गोस्वामी द्वारा किया जाएगा।

 

इस दिव्य आयोजन के संयोजक राष्ट्रीय भागवत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु रीता चमोली, डॉ. विशाल गर्ग, किरण सिंह, राजीव शर्मा, मंजू नौटियाल, चंद्रकांता, लोकेश, सरिता नेगी, मनीराम, प्रवेश बिंदल, सुनील, दीपक नेगी, संजय, राकेश लोहट, अंकुर गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजक मंडल एवं राष्ट्रीय भागवत परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे परिवार सहित इस दिव्य श्रीमद् भागवत कथा में पधारकर भागवत रसामृत का आनंद अवश्य लें। अधिक जानकारी के लिए 9756820392 पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version