Site icon Bhagwa Sanatan Times

PM धन-धान्य योजना में धीमी प्रगति पर DM सख्त, एक हफ्ते में सुधार के दिए निर्देश

अल्मोड़ा:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई है।विकास भवन सभागार में मंगलवार को योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग एक सप्ताह के भीतर योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार सुनिश्चित करें। निर्धारित समय में संतोषजनक प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना है, इसलिए इसका लाभ धरातल पर दिखना चाहिए। योजनाओं की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, इसका असर किसानों की आय और उत्पादन पर भी दिखना चाहिए।बैठक में परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version