Site icon Bhagwa Sanatan Times

NEET UG 2026 की 3 मई की परीक्षा रद्द, NTA कराएगा दोबारा एग्जाम,CBI करेगी मामले की जांच, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। NTA ने 12 मई को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर भारत सरकार की मंजूरी से यह फैसला लिया गया है। परीक्षा अब नए सिरे से आयोजित होगी, जिसकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

“पारदर्शिता के लिए रद्द हुई परीक्षा”

NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले तथ्यों से साफ हुआ कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोबारा परीक्षा कराना जरूरी है। एजेंसी ने माना कि इससे छात्रों और परिवारों को असुविधा होगी, लेकिन भरोसे को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

“CBI करेगी जांच, NTA देगा पूरा सहयोग”

भारत सरकार ने मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने कहा कि वह CBI को सभी रिकॉर्ड, सामग्री और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगा।

“नहीं लगेगी नई फीस, रिफंड होंगे पैसे”

NTA ने स्पष्ट किया कि मई 2026 साइकिल का रजिस्ट्रेशन डेटा, उम्मीदवार की पात्रता और परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे। नया रजिस्ट्रेशन या अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। पहले जमा की गई फीस छात्रों को वापस की जाएगी। परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों से कराई जाएगी।

“एडमिट कार्ड नए सिरे से जारी होंगे”

दोबारा परीक्षा की तारीख और नए एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें।

हेल्पलाइन neet-ug@nta.ac.in | 011-40759000 / 011-69227700

Exit mobile version