Site icon Bhagwa Sanatan Times

NEET में Hayat Foundation के छात्र रचेंगे इतिहास: डॉ आमिर तौकीर,रिजल्ट आते ही मालवीय चौक रुड़की में होगा जश्न

रुड़की:(जीशान मलिक)मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर Hayat Foundation ने बड़ा दावा किया है। फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ आमिर तौकीर ने कहा कि इस बार NEET में उनके छात्र इतिहास रचने जा रहे हैं। मंगलवार को रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ तौकीर ने बताया कि छात्रों ने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है।और संस्थान को उनसे बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जैसे ही NEET का परिणाम घोषित होगा, मालवीय चौक स्थित Hayat Foundation में भव्य जश्न मनाया जाएगा।

डॉ तौकीर ने बताया कि फाउंडेशन लगातार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन दे रहा है। इस बार छात्रों का प्रदर्शन संस्थान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। गौरतलब है कि Hayat Foundation रुड़की में NEET समेत अन्य मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला प्रमुख संस्थान है।

Exit mobile version