Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार: जाट विकास मंच द्वारा भव्य खेल-कूद प्रतियोगिता, बच्चों–युवाओं व मातृ शक्ति ने दिखाया दमखम

जाट विकास मंच, भेल, हरिद्वार द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर–5B, BHEL हरिद्वार में भव्य खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए आयोजित दौड़ और रस्सा-कसी जैसी प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में खेल, योग और प्राणायाम को शामिल करना चाहिए।”

मंच के महामंत्री राजीव चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निरोगी शरीर ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और सभी को व्यायाम के माध्यम से स्वयं को फिट रखना चाहिए।

मंच के संरक्षक विवेक सिंह ने जाट समाज के खेल योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाट खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने युवाओं से खेलों को करियर विकल्प के रूप में अपनाने की अपील की।

प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, लंबी कूद और रस्सा-कसी जैसे कई इवेंट आयोजित हुए जिनमें सभी उम्र वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र नेहरा रहे जबकि मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। संचालन दीनदयाल एवं श्रवण कुमार ने किया। अंत में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे  विवेक सिंह, सुशील कुमार आर्य, राजीव कुमार चौधरी, देवेंद्र राठी, शीशपाल सिंह, विकास चौधरी, सुरेंद्र नेहरा, नरेंद्र सिंह मान, जितेंद्र चहल, दर्याव सिंह, ललित कुमार, विजय मलिक, रामचंद्र जाट, निखिल चौधरी, मुकेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुभाष चंद, सुखबीर सिंह, विनोद धनखड़, सचिन राठी, रूपेंद्र कुमार, चंद्रशेखर आज़ाद, जितेंद्र चाहर, संदीप सांगवान, राजूलाल, विजयपाल सिहाग, धर्मवीर नैन, अभय राणा, बालेंद्र सिंह, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग।

Exit mobile version