Site icon Bhagwa Sanatan Times

G.R.P. कर्मियों द्वारा यात्री के फोन को ढूंढ़कर मोबाईल स्वामी को किया सुपुर्द

हरिद्वार:(जीशान मलिक) यात्री निवासी- ग्राम खुशालपुर रामपुर, उ0प्र0 ने उपस्थित चौकी जीआरपी लालकुआं आकर बताया कि मै लालकुंआ- बरेली पैसेन्जर ट्रेन से अपने घर रामपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन लालकुंआ पर आया तो मेरा मोबाईल फोन रेडमी कम्पनी का प्लेटफार्म नं0- 02 पर कही खो गया है।

जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी G.R.P.लालकुआं के आदेशानुसार प्लेटफार्म ड्यूटीरत कर्म0गणो द्वारा काफी तलाश/खोजबीन कर प्लेटफार्म नं0- 02 पर सीढियो के पास से उस व्यक्ति के फोन को बरामद कर महेन्द्र उपरोक्त को सौंप दिया गया।

उस व्यक्ति ने अपना फोन पाकर काफी खुश हुए व उनके द्वारा G.R.P. लालकुंआ पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड G.R.P. पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया ।

Exit mobile version