Site icon Bhagwa Sanatan Times

DM मनीष कुमार का आदेश: चम्पावत में हीटवेव से अगले 7 दिन स्कूल सिर्फ हाफ-डे

चम्पावत:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए चम्पावत जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आदेश जारी कर 22 मई से अगले 1 सप्ताह तक जिले के सभी ग्रीष्मावकाश वाले सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को हाफ-डे चलाने के निर्देश दिए हैं।

DM के आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12 तक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक ही खुलेंगे। शीतावकाश वाले स्कूल पहले के समय पर ही चलेंगे।

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 18 मई को चेतावनी दी थी कि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलेगी। तापमान बढ़ने से बच्चों में डिहाइड्रेशन का खतरा है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ये फैसला लिया है।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Exit mobile version