Site icon Bhagwa Sanatan Times

CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने वर्ष 2026 के लिए 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा यानी सेकंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।

बोर्ड द्वारा गुरुवार को जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेंगी। छात्र सब्जेक्ट वाइज विस्तृत टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प दिया है। दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं या पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।

Exit mobile version