Site icon Bhagwa Sanatan Times

“बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना में हरिद्वार की अधिवक्ता शीतल टेलर को मिला पुरस्कार

उत्तराखंड सरकार के सेल टैक्स (जीएसटी) विभाग द्वारा संचालित “बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना के तहत हरिद्वार निवासी अधिवक्ता शीतल टेलर (पता: शिवालिक नगर) को  पुरस्कार के रूप में लैपटॉप प्रदान किया गया।

शीतल टेलर ने योजना के अंतर्गत नियमित रूप से खरीदारी के दौरान बिल लेकर उसे विभाग में जमा किया, जिसके आधार पर उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ।

सेल टैक्स विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने शीतल को औपचारिक रूप से पुरस्कार भेंट किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनता में जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोग हर खरीदारी पर बिल लेना सुनिश्चित करें और कर प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

शीतल टेलर ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बिल लाओ, इनाम पाओ” जैसी योजनाएं आम जनमानस को कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से हर खरीदारी पर बिल अवश्य लेने की अपील की।

Exit mobile version