हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) दधीचि देहदान समिति के कार्यालय C-27 शिवालिक नगर हरिद्वार पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिवालिक नगर के सभासदगण एवं समिति के सेवादार उपस्थित रहे।
इस गोष्ठी का उद्देश्य: जिलेभर में समिति के कार्यों को गति देना, जनजागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाना।सभी सदस्यों ने समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की और इसे एक ईश्वरीय कार्य बताते हुए अपने-अपने वार्ड में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
इस गोष्ठी मे लिया गया निर्णय:-
प्रत्येक सभासद मासिक रूप से अपने वार्ड में एक बैठक आयोजित करेंगे।यह कार्यक्रम अपने घर, पार्क, मंदिर या सामुदायिक भवन में भी आयोजित कर सकते हैं।
प्रत्येक बैठक में 20–25 स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित कर, दधीचि समिति के सेवादारों द्वारा प्रस्तुतीकरण व संकल्प कार्यक्रम किया जाएगा।
छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन की नींव बनते हैं।
विशेष सूचना:
दधीचि देहदान समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव दिनांक 29 जून 2025, स्थान मधुबन होटल, चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़ पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा हुई।
वार्ड नं. 7 के सभासद अमरदीप सिंह ने अपने क्षेत्र में रविवार को एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के आयोजन हेतु आग्रह किया, जिसकी तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।
अंत में समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सभी सदस्यों और सेवादारों के अब तक के सहयोग हेतु धन्यवाद प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ साथ देने की अपेक्षा की।सभी से निवेदन है कि नेत्रदान अंगदान देहदान करने के लिए समिति 9410326582, 9411111675, 9410395622 पर संपर्क कर सकते हैं।

