क्या आप तैयार हैं उस मौके के लिए… जो आपकी ज़िन्दगी बदल सकता है?
हरिद्वार,मनन ढींगरा
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसका इंतज़ार न जाने कितने युवाओं ने दिल थाम कर किया है। तारीख़ है 22 अप्रैल, मंगलवार — और यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, एक बड़ी संभावना है, एक सुनहरा मोड़ है उस रास्ते का, जो सपनों को हकीकत में बदल सकता है।
यह है ‘नौकरी मेला – 2025’ — एक ऐसा मंच, जहां देश की दिग्गज कंपनियाँ आपके सामने होंगी, और मौका होगा सीधे साक्षात्कार का, सीधे रोजगार पाने का।
क्या आप तैयार हैं? क्योंकि यहां आएंगे कोका कोला, एक्मस, एचडीबी फाइनेंस, पॉलिसी बाजार, जस्ट डायल, क्लाउड रेव टेक्नोलॉजी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, और भी कई बड़ी कंपनियां… जो किसी एक सही उम्मीदवार की तलाश में होंगी — शायद वो आप हों?
इस मौके का हिस्सा बनने के लिए बस एक कदम उठाइए —
कॉलेज की वेबसाइट www.heccollege.edu.in पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कीजिए।
क्योंकि ये मुफ्त है, लेकिन इसके असर की कोई कीमत नहीं।
22 अप्रैल को, क्या आप उस दरवाज़े तक पहुँचेंगे — जो आपके भविष्य की ओर खुलता है?
सवाल सिर्फ एक है…
क्या आप तैयार हैं अपनी किस्मत बदलने के लिए?

