Site icon Bhagwa Sanatan Times

“यूवा सेना (शिव सेना) देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार,दर्जनों युवाओं ने थामा युवा सेना का दामन “

देहरादून:(अंशुल बसनेत)यूवा सेना (शिव सेना) देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार।जिसमें दर्जनों युवाओं ने थामा युवा सेना का दामन जिसके अंतर्गत संगठन को और मजबूत करने हेतु नई ज़िम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट एवं महानगर महासचिव मनोज रावत द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ घोषित की गईं।

“नियुक्तियों के अनुसार…

1. आयुष पासवान को वार्ड संख्या 24, कांवली रोड का क्षेत्र प्रमुख नियुक्त किया गया।

2. दीपक धामण को वार्ड संख्या 44, पटेल नगर का क्षेत्र प्रमुख नियुक्त किया गया।

3. इसके अतिरिक्त कई अन्य कार्यकर्ताओं को यूवा सेना (शिव सेना) में विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त किया गया, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सुमित चौधरी (उपाध्यक्ष, यूवा सेना—शिव सेना) देव साही सागर गोयल अभिषेक गुप्ता आर्यन चौहान, आयुष वंश वर्मा राहुल चौहान दीपक कुमार विशाल सिंह शुभम् सोनकर अतुल प्रजापति आयुष कन्नौजिया हर्ष नेगी सन्नी सिंह जगमोहन सिंह सूरज सिंह राधे त्यागी आदि युवा सैनिक उपस्थित रहे।

इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया गया।

Exit mobile version