Site icon Bhagwa Sanatan Times

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएचईएल में रंजन कुमार ने फहराया तिरंगा

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स )15 अगस्त – पूरे देश के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपनगरी स्थित स्कूलों और सीआईएसएफ की प्लाटूनों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट कर देश के प्रति सम्मान और निष्ठा प्रकट की।

अपने संबोधन में रंजन कुमार ने कहा कि देश के अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का यह अनमोल उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता को सदा कायम रखें। उन्होंने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की कार्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, सीआईएसएफ कर्मियों, सर्वश्रेष्ठ प्लाटूनों और प्लाटून कमांडर्स को सम्मानित किया गया। बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन कुमारी ने ‘अनेकता में एकता’ का प्रतीक तिरंगे गुब्बारे भी प्रदर्शित किए, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहे।

समारोह में बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्य समारोह के बाद रंजन कुमार और नंदन कुमारी ने लेडीज क्लब की सदस्याओं और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Exit mobile version