Site icon Bhagwa Sanatan Times

5 साल की साफिया नाज ने रोजा रखकर रमजान की महत्ता को किया साबित

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)रमजान के पवित्र महीने में एक छोटे से फूल ने अपनी खुशबू से सबके दिलों को खुश कर दिया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं 5 साल की छोटी बच्ची साफिया नाज की, जिन्होंने अलविदा जुम्मे के दिन अपना पहला रोजा रखकर सबको हैरान कर दिया है।आपको बता दे कि इस मुकद्दस रमजान के महीने में जहां बड़ों बुज़ुर्ग इबादत में लगे हुए है उनके साथ बच्चों में भी इबादत का अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है।मासूम बच्चों द्वारा कड़ी धूप और प्यास के बावजूद रोजा रखने की खबरें दिल जीत रही हैं।

साफिया नाज शिवदासपुर उर्फ तेली वाला गांव की रहने वाली हैं। और उनके पिता डॉक्टर रईस अहमद ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से रोजा रखा था। उन्होंने कहा, “साफिया ने हमें बताया कि वह रोजा रखना चाहती है और हमने उसका समर्थन किया।”

साफिया की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और मोहल्ले वालों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी माता और दादी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version