Site icon Bhagwa Sanatan Times

4 साल की मासूम के लिए,सभी दल और नेता हुए एकजुट

4 साल की मासूम के लिए,सभी दल और नेता हुए एकजुट

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

18 मई — शहर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने समूचे हरिद्वार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद जहां आम जनता में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं इस बार राजनीति की सीमाएं भी टूटती नजर आईं। तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं ने अपने पद और पार्टी से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ न्याय की मांग को प्राथमिकता दी है।

हरिद्वार की सड़कों पर एक ही आवाज़ गूंज रही है — “इंसाफ चाहिए उस मासूम के लिए।” आज हर नागरिक, नेता हो या आम आदमी, सिर्फ एक इंसान की तरह सामने आया है — जिम्मेदार और संवेदनशील।

इस अमानवीय घटना के खिलाफ जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: ललतारा पुल से कोतवाली, हरिद्वार
समय: शाम 5 बजे

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों से अपील की गई है कि वे किसी पार्टी या संगठन का झंडा लेकर नहीं आएं। यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की पुकार है।

हरिद्वार की सड़कों पर उठती यह एकजुट आवाज़ अब सिर्फ न्याय की मांग कर रही है — ताकि कोई और मासूम भविष्य में इस दरिंदगी का शिकार न हो।

Exit mobile version