Site icon Bhagwa Sanatan Times

39 साल की सेवा के बाद होमगार्ड जवान सत्यपाल सेवानिवृत्त, मंगलौर CO कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) लगभग 39 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवा के बाद जनपद हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान सत्यपाल आज 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए।होमगार्ड संख्या 2530 सत्यपाल पुत्र स्व. तेल्लूराम, कंपनी-5 मंगलौर ने वर्ष 1987 में जनपद सहारनपुर में होमगार्ड विभाग में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी।

अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान सत्यपाल ने जनपद के विभिन्न थानों, मेलों, यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय मंगलौर में अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाई।सेवा अवधि में उनका व्यवहार जनता और सहकर्मियों के प्रति हमेशा मृदुभाषी, सहयोगात्मक और अनुकरणीय रहा। अपने उत्कृष्ट कार्य के कारण उन्होंने विभाग में एक अलग पहचान बनाई।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर क्षेत्राधिकारी मंगलौर सहित कार्यालय में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने उनके 39 वर्षों के अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि सत्यपाल का योगदान विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

Exit mobile version