Site icon Bhagwa Sanatan Times

25 दिन बाद चोरी की बाइक बरामद, कलियर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे _ऑपरेशन प्रहार_ के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 25.06.2026 को वादी योगेन्द्र पुत्र प्रकाश, निवासी इनायतपुर इब्राहीमपुर मसाही, भगवानपुर, जिला हरिद्वार ने सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाईकिल UK17J-7243 को अज्ञात चोर द्वारा ग्राम बेड़पुर से चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली कलियर में मु.अ.सं. 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस टीम को दिनांक 11.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अब्दाल साहब रोड पर गन्ने के खेत के पास खाली प्लॉट में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल के साथ मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से 1 वाहन चोर को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विधिक कार्यवाही जारी है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दैनिक खर्च पूरे करने के लिए मोटरसाईकिल चोरी की थी और उसे आज बेचने की फिराक में था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

रोहित कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बेड़पुर, थाना कलियर, जिला हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष।

“आपराधिक इतिहास”

1. मु.अ.सं. 135/2023 धारा 379/411 भादवि, कोतवाली कलियर

2. मु.अ.सं. 354/2023 धारा 379/411 भादवि, कोतवाली कलियर

“बरामदगी”

– 01 अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला, बिना नम्बर प्लेट

– चेसिस नं. `MBLHAR087JHG10185`

– इंजन नं. `HA10AGJHG56163`

“पुलिस टीम में शामिल”

1. उ.नि. शहजाद अली

2. हे.का. 317 बबलू कुमार

3. हे.का. 275 संजय रावत।

कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version