Breaking
10 Apr 2026, Fri

फर्जी UPSC टॉपर का बड़ा घोटाला: बिहार के रंजीत कुमार ने गढ़ी झूठी कहानी

बिहार:(ज़ीशान मलिक)बिहार के एक युवक रंजीत कुमार ने UPSC में 440वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, लेकिन यह दावा फर्जी निकला। रंजीत कुमार ने UPSC में सफलता की झूठी कहानी गढ़कर सम्मान बटोरा और जहां भी जाते, मोटिवेशन भाषण देते।

“क्या हुआ था…?

रंजीत कुमार ने UPSC में 440वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, लेकिन जब कुछ लोगों ने UPSC की आधिकारिक लिस्ट खंगाली, तो पता चला कि 440वीं रैंक वास्तव में कर्नाटक के रंजीथ को मिली है।

“फर्जीवाड़े की पोल कैसे खुली…?

सच्चाई तब सामने आई जब, कुछ लोगों ने UPSC की आधिकारिक लिस्ट खंगाली, पता चला कि 440वीं रैंक वास्तव में कर्नाटक के रंजीथ को मिली है। जैसे ही फर्जीवाड़े की पोल खुली, रंजीत अपना मोबाइल बंद कर गांव छोड़कर फरार हो गया, अब पुलिस उसे ढूंढ रही है।

“रंजीत कुमार के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है?

रंजीत कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया जा सकता है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा, उसे UPSC की परीक्षा में बैठने से भी रोक दिया जा सकता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *