Site icon Bhagwa Sanatan Times

112 की सूचना पर एक्शन: रुड़की पुलिस ने मोहनपुरा से 3 को किया अरेस्ट

रुड़की:(जीशान मलिक)112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि डबल फाटक मोहनपुरा क्षेत्र में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है और शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां तरुण पुत्र मेवा लाल, दीपक पुत्र मेवा लाल तथा विक्रांत उर्फ भोलू पुत्र हरिराम निवासी डबल फाटक गोल भट्टा मोहनपुरा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर मरने-मारने पर उतारू थे और मोहल्ले की शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।

पुलिस द्वारा तीनों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका के चलते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तारी कर दो।गिरफ्तार अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार अभियुक्त:

1. तरुण पुत्र मेवा लाल

2. दीपक पुत्र मेवा लाल

3. विक्रांत उर्फ भोलू पुत्र हरिराम

सभी निवासी: डबल फाटक गोल भट्टा, मोहनपुरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

“पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह

2. कांस्टेबल 738 रंग मोहन

3. कांस्टेबल 705 अनिल चौहान।

Exit mobile version