
देहरादून:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर 11 नवंबर 2026 को भाईदूज त्योहार के अवकाश का जो आदेश वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह कूटरचित और फर्जी है। शासन ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि 11 नवंबर को अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेन्द्र कुमार ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर फर्जी आदेश का खंडन करने और प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।पत्र में बताया गया है कि 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के अवकाश की अधिसूचना संख्या-1457 दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। उसी अधिसूचना में कूटरचना कर दिनांक 11 नवंबर 2026 के लिए भाईदूज का अवकाश प्रसारित किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से फर्जी व निराधार है।
शासन ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से फर्जी आदेश का खंडन करने का अनुरोध किया है।

