Site icon Bhagwa Sanatan Times

हिमालयन इंस्टीट्यूट रायपुर में छात्रों को दिलाई गई मतदान की शपथ

हिमालयन इंस्टीट्यूट रायपुर में छात्रों को दिलाई गई मतदान की शपथ

देहरादून , 23 मई 2025

हरिद्वार जिले के उच्च शिक्षा विभाग के स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने आज हिमालयन इंस्टीट्यूट, रायपुर में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र एक कुशल शासन प्रणाली है और इसमें चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए।

प्रो. बत्रा ने विशेष रूप से प्रथम बार मतदाता बनने जा रहे छात्रों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “हम सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। यह हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य है।”

इस अवसर पर डॉ. दीपाली जोशी, प्रो. सुधीर बडोला, परवीन बंसल, नंदिता तिवारी, हरप्रीत कौर और प्रद्युम्न काला सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version