Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में यूएई प्रतिनिधिमंडल का ग्रामोत्थान परियोजना दौरा

हरिद्वार:(जीशान मलिक) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत संचालित ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस, क्रिस्टोफर हैमेल (इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस एट द प्रेसिडेंशियल कोर्ट ऑफ यूएई) और मीरा मिश्रा (कंट्री कोऑर्डिनेटर, आईएफएडी) शामिल थीं।

टीम ने विकासखंड रुड़की में हिलांस बेकरी यूनिट और विकासखंड बहादराबाद में सरस विपणन केन्द्र में वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का दौरा किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थिति में हुए इस भ्रमण के दौरान, टीम ने इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन व्यवस्था की जानकारी ली।

महिला उद्यमियों से संवाद करते हुए, टीम ने उनके कार्यों की सराहना की और आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, डेप्युटी डायरेक्टर महेंद्र सिंह यादव, एमसीएफ टीम से अनमोल जैन, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह दौरा ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति और प्रभाव का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण था।

Exit mobile version