Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में बोरवेल हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति गड्ढे में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गली नंबर-6 में शुक्रवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बोरवेल के खुले गड्ढे में 55 वर्षीय व्यक्ति के गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 10:45 बजे सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने गड्ढे में गिरे व्यक्ति की पहचान मनोहर के रूप में की है। घटना के बाद फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

पिछले 8 घंटे से सभी टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। अभी तक व्यक्ति को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू अभियान जारी है। मौके पर अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।

Exit mobile version