Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में बनेंगे बासमती राइस क्लस्टर, 100 किसानों से होगी शुरुआत: CDO

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिले में बासमती धान की क्लस्टर आधारित खेती की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में पहले चरण में बहादराबाद और भगवानपुर ब्लॉक में 50-50 एकड़ के दो क्लस्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए 100 काश्तकारों का चयन कर लिया गया है।

बुधवार को विकास भवन सभागार में CDO की अध्यक्षता में हुई स्टेकहोल्डर बैठक में बासमती को मिशन मोड में विकसित करने की रणनीति तय की गई। CDO ने कहा कि बासमती राइस को ‘फॉर्म टू टेबल’ सिद्धांत पर पूरी वैल्यू चेन के तहत विकसित किया जाएगा। ब्रांडिंग, पैकेजिंग कर एक्सपोर्ट की कार्ययोजना भी तैयार है, ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सके।

“महिला समूह और गुर्जर समुदाय को जोड़ा जाएगा”

क्लस्टर के लिए ग्रामोत्थान-रीप परियोजना की महिला लाभार्थियों, कृषि विभाग के काश्तकारों और ट्राइबल गुर्जर समुदाय के लोगों को चिन्हित किया गया है। बैठक में देहरादून के बासमती धान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने किसानों को नर्सरी प्रबंधन, उत्पादन तकनीक और रोग नियंत्रण की जानकारी दी।

Exit mobile version