हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 55 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनसुनवाई में जगजीतपुर निवासी श्यामलाल ने पीएम आवास योजना के तहत आवास, रांघडवाला निवासी धर्मेंद्र ने 1998-99 के पट्टे को खतौनी में दर्ज कराने और समाजसेवी नितिन यादव ने गंगा पटरी मार्ग के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए।डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण हो, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में सामने आया कि 36 दिन से अधिक की 658 शिकायतें अभी भी लंबित हैं, जिनमें लेवल-1 पर 524 और लेवल-2 पर 134 शिकायतें शामिल हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस दौरान सीडीओ ललित नारायण मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ, एडीएम जितेंद्र कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


