Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 30 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिकायतें और निस्तारण”रामनाथ सैनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रीति ने ग्राम पंचायत सोहलपुर में रतमऊ नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और भूमि कटाव की समस्या का समाधान मांगा।नरेंद्र अरोड़ा ने सरकारी सेक्टर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की।रतिराम ने अपने छोटे पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।अशोक ने ऑपरेटर की सैलरी दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।सनी कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ शिकायत की।

“मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश”

शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण करें।स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करें।संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें।

Exit mobile version