Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए लगभग 80 अस्थाई दुकानें और रेहड़ी-ठेली हटाई गईं।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर के सभी फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। व्यापारियों और आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं फुटपाथ से अपना सामान हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।

फुटपाथ की सफाई और मरम्मत के लिए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सड़कों और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे की भूमि पर बनी झोपड़ियों को हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः कब्जा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

अभियान में सीओ नगर शिशुपाल सिंह नेगी,सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Exit mobile version