Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार बनेगा एक्सपोर्ट हब, DEPC बैठक में डीएम ने बनाई ठोस रणनीति

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर शिक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की अहम बैठक हुई। “डिस्ट्रिक्ट्स ऐज़ एक्सपोर्ट हब” (DEH) योजना के तहत हरिद्वार को निर्यात का सशक्त केंद्र बनाने को लेकर ठोस रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक में जिला निर्यात कार्ययोजना (DEAP) की प्रगति की समीक्षा हुई। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए तैयार DEAP का प्रस्तुतीकरण किया गया। संबंधित विभागों और हितधारकों से सुझाव लेकर इसे अनुमोदन के लिए रखा गया।

डीएम ने निर्यात बढ़ाने के लिए संभावित MSMEs, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों की पहचान पर चर्चा की। PMEGP, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य योजनाओं में निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रमाणन, ऋण सुविधा और कृषि निर्यात बढ़ाने पर समन्वय की बात हुई। उद्योगों और निर्यातकों की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान के लिए विभागों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर शिक्षित ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को निर्यात हब के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

बैठक में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, अनुज चौहान, राज कुमार, सुमित कुमार, मनोज कुमार मिश्रा समेत अधिकारी, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि और निर्यातक उपस्थित रहे।

Exit mobile version