Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करों और सट्टे बाजों पर शिकंजा

हरिद्वार:(जीशान मलिक)एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार, हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों और सट्टे बाजों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में, पुलिस ने तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से देशी शराब की तस्करी और सट्टे खाई बाडी करते हुए गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 102 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का और सट्टे की खाई बाडी से नगद ₹1450/- बरामद किया है। यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करी और सट्टे बाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करी और सट्टे बाजी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य है कि हरिद्वार को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाया जाए।

Exit mobile version