Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान में महादेवपुरम व रवाली महदूद क्षेत्र में 407 लोगों का सत्यापन किया गया।

“किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन जरूरी…

सिडकुल पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों व बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। इसके लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर एवं अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

“सत्यापन अभियान के परिणाम…

– 407 लोगों का सत्यापन किया गया

– 50 मकान मालिकों के ₹5,00,000 के चालान किए गए

– बिना दस्तावेज के मिले 20 लोगों को किया गया चिन्हित

– ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई पैनी नजर।

Exit mobile version