Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार जिले में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, रविन्द्र कुमार होंगे कलियर के नये थानाध्यक्ष देखे लिस्ट

 

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार जिले से कई इंस्पेक्टर और दारोगाओं के गैर जनपद तबादलों के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र सिंह डोबाल ने कई थाना कोतवालियों में नई तैनाती की है।

अमरजीत सिंह को एक बार फिर गंगनहर कोतवाली का जिम्मा सौपा गया है। चंद्रमोहन सिंह को सीएम हेल्प लाइन से थाना कनखल का प्रभारी बनाया है।अजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ से झबरेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दे कि उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार को थाना पथरी से थाना कलियर का प्रभारी बनाया गया है। मनोज नौटियाल को थाना कनखल से थाना पथरी भेजा गया है। अंकुर शर्मा को थाना झबरेड़ा से हटाकर प्रभारी सीआईयू की जिम्मेदारी दी गई है। सीआईयू प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे संजय पुनिया को कोतवाली रुड़की भेजा गया है।

Exit mobile version