Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार: जमालपुर कलां में सफाई व्यवस्था चरमराई, CMO को कानूनी नोटिस और शिकायत पत्र सौंपा गया

हरिद्वार: जमालपुर कलां में सफाई व्यवस्था चरमराई, CMO को कानूनी नोटिस और शिकायत पत्र सौंपा गया

हरिद्वार, 27 मई 2025,भगवा सनातन टाइम्स

– हरिद्वार जनपद के कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कलां रोड, राजा गार्डन, जगजीतपुर और जमालपुर कलां गांव के निवासियों ने क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। गंदगी, नालियों के ओवरफ्लो और दुर्गंध जैसी समस्याओं से जूझ रहे इन क्षेत्रों के लोगों ने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को कानूनी नोटिस और शिकायत पत्र भेजकर स्थिति में तत्काल सुधार की मांग की है।

नोटिस और शिकायत में बताया गया है कि मछली तालाब के आसपास भारी मात्रा में कचरा जमा है, जिससे जल और वायु प्रदूषण के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति न सिर्फ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों का उल्लंघन भी है।

जमालपुर कलां गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिवक्ता मीनाक्षी भारद्वाज ने प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर CMO को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और अब उनके पास कानूनी रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिनों के भीतर सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो विधिक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर होगी।

 

अब सभी की निगाहें CMO कार्यालय की प्रतिक्रिया और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Exit mobile version