
हरिद्वार:(रागिब नसीम) धर्मनगरी हरिद्वार में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया।
सुबह तेज हवाओं के साथ बादलों की जोरदार गर्जना और आकाशीय बिजली की कड़क से पूरा शहर गूंज उठा। कुछ ही देर में शुरू हुई भीषण ओलावृष्टि ने लोगों में हड़कंप मचा दिया।लोगो ने बताया बेर के आकार के बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

