Site icon Bhagwa Sanatan Times

हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी के 16 वे सालाना उर्स की चादर पोशी 

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)कलियर शरीफ में स्थित हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी का तीन रोजा सालाना उर्स चल रहा है जिसमें आपके मुरीदेन और उनके चाहने वाले देश के कोने कोने से पहुंच रहे है। हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के फिदा -ए – औलिया आशिक- ए – मखदूम साबिर पाक हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी रहमतुल्लाह अलैह ।आज लंगर आम हुआ और दरगाह साबिर पाक से चादर का जुलूस दरगाह हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी में गुशल शरीफ और चादर पेशकर बड़ी रोशनी ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी सज्जादा नशीन दरगाह ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती चेयरमैन अंजुमन ग़ुलामान – ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी दरगाह शाह विलायत पानीपत की सरपरस्ती में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।

उर्स का इंतजाम अंजुमन ग़ुलामान -ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी(रजि०)दरगाह शाह विलायत साहब सनौली रोड पानीपत (हरियाणा) द्वारा किया गया। हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आपके चाहने वालों ने अपने अपने स्तर से लंगर चलाए और सबील लगाकर मेहमानों के लिए जल पान आदि का माकूल इंतजाम कर सेवा की। उर्स में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत कर फैज हासिल कर रहे है।

सज्जादा नशीन ख्वाजा हाफिज मेराज हुसैन साबरी और इनकी सोसाइटी ने सभी अहले वतन और उर्स में पहुंचने वाले जायरीनों और सभी अकीदत मंदो को उर्स आने पर खैर मक़दम कर मुबारकबाद पेश की।

Exit mobile version