Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्वच्छता में लापरवाही पड़ी महंगी: हरिद्वार निगम ने कंपनी पर ठोका जुर्माना, नोटिस जारी

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर निगम हरिद्वार ने सख्त एक्शन लिया है। गुरुवार 15 मई को निरीक्षण के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए गए 2 कूड़ा वाहनों पर ₹20,000 की पेनल्टी लगाई गई है। साथ ही अनुबंधित एजेंसी K L मदान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

“क्या है पूरा मामला? 

नगर निगम अधिकारियों ने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान पाया कि K L मदान कंपनी के 2 कूड़ा वाहन निर्धारित क्षमता से ज्यादा कूड़ा भरकर चल रहे थे। ओवरलोडिंग से सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता संचालन प्रभावित होने की आशंका थी। इसे अनुबंध शर्तों का उल्लंघन और गंभीर लापरवाही मानते हुए निगम ने तुरंत कार्रवाई की।

नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर भविष्य में दोबारा शिकायत मिली तो कंपनी के खिलाफ और सख्त कार्रवाई होगी।

निगम ने सभी अनुबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा संग्रहण और परिवहन निर्धारित मानकों, सुरक्षा नियमों और अनुबंध की शर्तों के अनुसार ही करें। ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रहे।

Exit mobile version