Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्पा सेंटरों की जांच में खुली सत्यापन की पोल, रुड़की पुलिस ने की कार्रवाई

रुड़की:(जीशान मलिक) स्पा सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के सत्यापन को लेकर रुड़की पुलिस ने बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों और कैफे में पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

जांच के दौरान एमएस नेचर स्पा सेंटर में एक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। सत्यापन में लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय भेजा।

पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिष्ठानों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराया जाए। पुलिस के इस अभियान से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Exit mobile version