Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्ट्रीट पोलों पर लटके जंजाल पर नगर निगम सख्त, केबल ऑपरेटरों को 7 दिन का अल्टीमेटम

हरिद्वार:(जीशान मलिक) शहर की सुंदरता पर दाग बन रहे केबल-वायर के जंजाल पर नगर निगम हरिद्वार ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम ने सभी डिश, केबल, मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों को चेतावनी दी है कि स्ट्रीट पोलों पर लगे अनियोजित वायर/केबल 7 दिन के भीतर हटा लें।सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि विभिन्न फर्मों/कंपनियों द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के स्ट्रीट लाइट पोलों पर अनियंत्रित तरीके से तारें लगाई गई हैं। इससे शहर का स्वरूप और सुंदरता खराब हो रही है और आए दिन हादसों का खतरा भी बना रहता है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सूचना प्रकाशित होने के 7 दिन के अंदर सभी कंपनियां अपने तार स्वयं हटा लें। तय समय में तार न हटाने पर निगम अपने स्तर से कार्रवाई कर सभी वायर/केबल हटा देगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी संचालक की होगी।

Exit mobile version