Site icon Bhagwa Sanatan Times

सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें: SDRF उपसेनानायक ने नव आरक्षियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून:(जीशान मलिक) SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षणाधीन 208 नव नियुक्त आरक्षियों के RTC सम्मेलन में उपसेनानायक शान्तनु पाराशर ने सोशल मीडिया को लेकर सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक सोशल मीडिया गाइडलाइन का पूर्ण पालन करें।

उपसेनानायक के प्रमुख निर्देश सोशल मीडिया किसी भी प्रकार की संवेदनशील पोस्ट साझा न करें, भ्रामक व राजनीतिक पोस्ट से दूरी बनाए रखें और सदैव शिष्ट व मर्यादित भाषा का प्रयोग करें।सेवा काल में अनुशासन, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता या उपेक्षा न आने दें।नशा-धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। भीषण गर्मी व हीट वेव से बचने के लिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।पुलिस एक्ट, SDRF की कार्य प्रणाली, कमांड स्ट्रक्चर व संगठनात्मक अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपसेनानायक ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण लाभ उठाकर खुद को अनुशासित, दक्ष और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में विकसित करें। इन 208 आरक्षियों का RTC प्रशिक्षण 27 अप्रैल से शुरू हो चुका है।

सम्मेलन में सूबेदार जयपाल राणा, अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान सहित समस्त प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

Exit mobile version